आंख और सिर दर्द करे तो क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 16:45

Health Tips: सिर और आंखों में होता है तेज दर्द तो जानिए दूर करने के उपाय

Head And Eyes Pain Remedies: अगर आपके सिर और आंखों में दर्द होता है तो आपको लाइफस्टाइल का बहुत ध्यान रखना चाहिए. मालिश, मेडिटेशन, डाइट और नींद पूरी करके इस दर्द से राहत पा सकते हैं.
What Causes Head And Eye Pain: आजकल तनाव और टेंशन की वजह से सिरदर्द में दर्द होना एक आम समस्या बन गई है. कुछ लोगों को हर दूसरे दिन किसी न किसी वजह से सिर में दर्द होता है. कुछ लोगों को सिर दर्द के साथ आंखों में भी दर्द होता है. दरअसल सिर और आंखों में दर्द की वजह दिनभर का तनाव, माइग्रेन, साइनस जैसे कारण हो सकते हैं. हालांकि आप दवा और कुछ घरेलू उपायों को अपना कर इस दर्द को दूर कर सकते हैं. आइये जानते हैं सिर और आंखों के दर्द को कैसे दूर करें. 

1- तेल मालिश- सिर में दर्द हो या आंखों में दर्द हो, सबसे ज्यादा आराम मालिश से पड़ता है. दरअसल सालों से सिर दर्द के लिए तेल मालिश का नुस्खा अपनाया जाता रहा है. आप सिर की मालिश के साथ-साथ सिर को दबाएं. इससे काफी आराम मिलता है. 

2- भरपूर नींद लें- कई बार नींद पूरी नहीं होने पर भी सिर में दर्द होने लगता है. ज्यादा मोबाइल देखने से भी सिर और आंखें दुखने लगती हैं. इसके लिए जरूरी है कि आप भरपूर और गहरी नींद लें. कम से कम 7-8 घंटे जरूर सोएं. इससे सिर दर्द दूर हो जाएगा. 

3- मेडिटेशन- दिमाग को तनाव मुक्त बनाने और सिर दर्द को दूर भगाने के लिए आप मेडिटेशन जरूर करें. रोज कुछ मिनट का मेडिटेशन आपके सिर और आंखों के दर्द को गायब कर देगा. 

4- बेहतर खानपान- अगर आप सिर दर्द से परेशान रहते हैं तो अपने खान-पान और लाइफस्टाइल पर भी ध्यान दें. डाइट में एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजों को शामिल करें. खाने में लहसुन और नींबू जैसी चीजें शामिल करें. 

5- तेज गंध से बचें- कुछ लोगों को किसी तेज गंध से सिर दर्द होने लगता है. ऐसे में परफ्यूम और क्लीनिंग प्रोडक्ट्स से सिर दर्द हो सकता है. ऐसी गंध आपके सिर में दर्द कर सकती हैं. इनसे आपको बचना चाहिए. 

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info